झांसी, जून 2 -- झांसी। पुरूषोत्तम मास प्रारंभ हो रहे हैं। मंदिरों 5 जून से विवाह पंचमी को लेकर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मुरली मनोहर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। विवाह पंचमी पर रामजी की आकर्षक बारात निकाली जाएगी। इसको लेकर बैठक हुई। प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में पांच जून को विवाह पंचमी का आयोजन होगा। श्री राम बरात निकाली जाएगी। इसमें महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए होगी। आकर्षक बग्गी पर दूल्हा स्वरूप में भगवान राम, लक्ष्मण एवम देवी देवताओं के स्वरूप विराजमान होगे। बैंड बाजे मधुर धुनों पर भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रधालुओं को भाव विभोर करेंगे। नगर भ्रमण दौरान राम बरात का जगह जगह भव्य स्वागत होगा। मंदिर में मनमोहक भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगे। मंगल गीत गाए जाएंगे। फूलों की वर्षा होगी। इससे पहले 4 जून को महानगर के बाजारो...