चित्रकूट, मई 19 -- पहाड़ी। अधिमास पर पालेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण मेला मैदान में शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर में कलश रखकर महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल हुए। इसके पहले वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। शिवशक्ति महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन इलाके के 64 गांवों के लोगों की मदद से हो रहा है। पहले दिन भगवान शिव की पूजन-अर्चन कर कलश यात्रा निकली। कस्बे में भ्रमण करने के बाद शोभा यात्रा ने वरुण देव आह्वान, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश के साथ पहंुची। कथा व्यास धीरेन्द्र महाराज प्रयागराज ने बताया कि पहले दिन मंगल कलश यात्रा के साथ वरूण देव का आवाह्न, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी रचना कार्यक्रम हुआ। दूसरे दिन 20 मई बुधवार को 33 कोटि देवी-देव...