गाजे बाजे के साथ निकली भव्य राम बरात
झांसी, जून 6 -- झांसी, संवाददाता पुरूषोत्तम मास पर प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंदिर में विवाह पंचमी का आयोजन किया गया। भगवान श्री राम बरात निकाली गई। इसमें महिला श्रद्धालु मंगल कलश लिए थी।आकर्षक बग्गी पर दूल्हा स्वरूप में भगवान राम, लक्ष्मण एवम देवी देवताओं के स्वरूप विराजमान थे। बैंड बाजे मधुर धुनों पर भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रधालुओं को भाव विभोर कर रहे थे। नगर भ्रमण दौरान बड़ा बाजार, सराफा बाजार, मानिक चौक सहित प्रमुख बाजारों में राम बरात का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत हुआ। विवाह पंचमी अवसर पर मंदिर में मनमोहक भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंगल गीत गाए गए। श्रधालुओं ने भक्ति नृत्य किया। फूलों की वर्षा होगी। प्रसाद वितरण हुआ।इस अवसर पर पं. लक्ष्मण कृष्ण गोलवलकर, पं वसंत विष्णु गोलवलकर ,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.