कुशीनगर, मार्च 28 -- सुकरौली। सुकरौली नगर पंचायत के गांधीनगर (ठूठी) में शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ 1001 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में हर हर महादेव व जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। गांधीनगर (ठूठी) यज्ञ मंडप से निकली विष्णुमहायज्ञ की कलश यात्रा सुकरौली कस्बा होते हुए जोल्हनिया चौराहा के खोठ्ठा मार्ग स्थित धोबहा बाबा स्थान पहुंची। वहां पर यज्ञ के प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कलश में जल भर गया। यज्ञ कलश में जल भरने के बाद कलश यात्रा गणेशपुर होते हुए यज्ञ स्थल गांधीनगर (ठूठी) स्थित यज्ञ मंडप पहुंची। हर हर महादेव, जय श्रीराम के जयघोष के बाद यज्ञ शुरू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.