उरई, मार्च 21 -- कोंच, संवाददाता। नगर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। नगर के रामकुंड स्थित महामाई मंदिर से निकली इस कलश यात्रा में भक्ति गीतोंं पर श्रद्धालु जमकर झूमे।कलश यात्रा में सबसे आगे परीक्षित के रूप में समाजसेवी विनोद पांडेय एवं अर्चना पांडेय सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रही थी। उनके पीछे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर आम्रपत्तों से सुसज्जित कलश रखकर भक्ति भाव से शामिल हुईं। यात्रा में शामिल पुरुष और महिलाएं भक्ति संगीत पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। यात्रा महामाई मंदिर से प्रारंभ होकर मार्कण्डेश्वर तिराहा, नहर कोठी होते हुए पुनः रामकुंड मंदिर मार्ग से कथा स्थल तक पहुंची। वहां ...