बेगुसराय, जनवरी 28 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। मिथिलांचल की पावन शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम गढ़पुरा में बुधवार को प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बाबा हरिगिरिधाम मंदिर परिसर से निकल कर गढ़पुरा बाजार होते हुए धर्मपुर काली मंदिर पहुंची। वहां से मैसना होते हुए पुन: बाबा हरिगिरिधाम आई। इस दौरान वैदिक मंत्रोंच्चार की ध्वनि पूरे क्षेत्र में गूंजती रही। बाताते चलें बाबा हरिगिरिधाम में सूर्य मंदिर, गणेश मंदिर, नंदी महाराज और चन्द्रभागा सरोवर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए कलशयात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या महिलाएं व युवती माथे पर कलश लेकर काफी खुश दिखे। वहीं, इस दौरान श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ जयकारा लगाते रहे। शोभायात्र...