सिद्धार्थ, मई 19 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के खीरा मंडी में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे संग निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। कथावाचक आचार्य उत्तम कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में राप्ती नदी तट तक निकाली गई कलश यात्रा से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था खीरा मंडी से निकल कर मंदिर चौराहे पर स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंचे। जहां दर्शन पूजन के बाद थाना होते हुए सभी राप्ती नदी तट पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- गंडक नदी तट पर नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया, वहां से ...