औरंगाबाद, मार्च 5 -- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर बुधवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य कलश जलयात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। जलयात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर तिवारी बिगहा, नुनिया टिल्हा होते हुए चरकावां ऊपरी डीह तालाब तक पहुंची। वहां यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी धरणीधर आचार्य, स्वामी वेंकटेश्वर आचार्य और आचार्य रणधीर महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने जलभरण किया और पुनः यज्ञ स्थल लौटे। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन 5 मार्च से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा। इस यज्ञ के मुख्य यजमान रामानुज शर्मा, पप्पू शर्मा, अभय शर्मा, अश्लोक विश्वकर्मा और अमरकांत पासवान हैं। इस अवसर पर जिला पार्षद प्रतिनिधि संजय सिंह यादव, रि...