अमरोहा, फरवरी 26 -- गजरौला। रंग एकादशी पर्व पर शुक्रवार को खाटू श्याम बाबा की निशानयात्रा पुलिस की कड़ी चौकसी के बीच गाजेबाजे संग निकाली जाएगी। वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में शाम को फूलों की होली खेली जाएगी। गौरतलब है कि रंग एकादशी पर्व पर हर साल नगर में खाटू श्याम बाबा की निशानयात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी शहर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर से यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए चौपला स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। वहीं शाम में मंदिर परिसर में फूलों की होली भी खेली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...