गाजी मियां मेले की तैयारियों को लेकर आयोजकों संग हुई बैठक
कौशाम्बी, मई 10 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट पर आगामी 14 और 15 मई को आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गाजी मियां मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया है। रविवार को देवीगंज चौकी में पुलिस-प्रशासन और आयोजक मंडल के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी, नायब तहसीलदार विनय कुमार तथा कड़ा धाम थाना प्रभारी विनीत सिंह मौजूद रहे। बैठक के दौरान डीएसपी सत्येंद्र तिवारी ने आयोजक समिति के सदस्यों से मेले की रूपरेखा, जुलूस के मार्ग, कार्यक्रमों की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की संख्या समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने आयोजन मंडल से समन्वय बनाकर मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.