गाजी मियां के पलंग और पीढ़ी की जुलूस निकला
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सलारपुर (बड़ी बाजार) स्थित हजरत सैयद सलार मसूद गाजी रहमतुल्लाह अलैह (गाजी मियां) की मजार से शुक्रवार को पलंग पीढ़ी मेदनी का जुलूस (शादी का सगुन) निकला। पलंग पीढ़ी लेकर दरगाह कमेटी के लोग बहराइच रवाना हो गए। अकीदतमंद पंखे भी लिये थे।आस्ताने (दरगाह) से सुबह 8 बजे जुलूस निकला। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय अकीदतमंद पूरे उत्साह इसमें शामिल हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से शिवपुर पहुंचा, जहां से लोग अपने साधनों से बहराइच रवाना हुए। दरगाह कमेटी के गद्दीनशीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी ने बताया कि सलारपुर स्थित गाजी मियां के रौजे से निकलने वाला यह जुलूस सैकड़ों वर्ष पुराना है। रवायत के अनुसार निकलने वाले जुलूस में सभी वर्ग के अकीदतमंद शामिल होते हैं। जुलूस जगह-जगह लोगों को जियारत कराते हुए बहराइच स्थित गाजी मियां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.