गाजीपुर से रोजी-रोटी की तलाश में आए थे परमहंस, दिबियापुर को बना लिया था अपना घर
औरैया, जून 19 -- दिबियापुर। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा में हुए भीषण सड़क हादसे में दिबियापुर के मैकेनिकल ठेकेदार परमहंस पांडेय और उनके पुत्र पुष्पेंद्र की मौत की खबर जैसे ही नगर पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस परिवार ने तीन दशक पहले बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर गाजीपुर से दिबियापुर का रुख किया था, उसी परिवार पर शुक्रवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता-पुत्र की एक साथ मौत ने न सिर्फ परिजनों बल्कि उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति को झकझोर कर रख दिया। दिवंगत परमहंस पांडेय करीब 30 वर्ष पूर्व गाजीपुर से काम की तलाश में दिबियापुर आए थे। उस समय गेल पाता और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही थीं। मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई और मैकेनिकल तथा पाइपलाइन परियोजनाओं से जुड़े कार्यों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.