गाजीपुर, मार्च 8 -- गाजीपुर, संवाददाता। ज्योतिषपीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा में गाजीपुर से समाजसेवी मनोज बाबा के नेतृत्व में कई लोग लोग शामिल हुए।इस दौरान समाजसेवी मनोज बाबा ने कहा कि जीवों पर दया और विश्व का कल्याण हिंदू धर्म का मूल सिद्धांत है। यात्रा में गाजीपुर से चलकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जौनपुर के रास्ते लखनऊ जाते वक्त समाजसेवी ने कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि यह आंदोलन बड़ा रूप लेने वाला है। प्रदेश का बच्चा-बच्चा इसमें शामिल होगा। इस यात्रा में गाजीपुर से जितेंद्र कुमार पाण्डेय, विवेक शर्मा, राकेश पाण्डेय, योगेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र नाथ तिवारी, राजू राय सहित आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.