भदोही, सितम्बर 11 -- भदोही, संवाददाता। अभोली ब्लाक के दानूपुर गांव में उत्तर प्रदेश किसान सभा से सम्बद्ध अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आगामी सात अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरने की सफलता को लेकर लोगों का सहयोग मांगा गया। गाजीपुर के पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद यादव, भदोही जिला मंत्री भूलाल पाल, पारसनाथ बिंद, भगेलू, कमला शंकर यादव, राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया, अशोक कुमार, विजय शंकर, श्याम नारायण, रामबरन समेत दर्जनों किसानों ने रैली में भाग लिया। पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि छह सितंबर को गाजीपुर से जागरूकता रैली निकली थी। सात को चंदौली, आठ को सोनभद्र, नौ को मिर्जापुर लालगंज, 10 को जौनपुर होते हुए शुक्रवार को भदोही के दानुपुर पहुंची है।धारा यह भी पढ़ें- Bhabua News: जनसमस्याओं के समाधान ...