गाजीपुर, अप्रैल 14 -- गाजीपुर। वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में ट्रेनों और स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत छपरा, सीवान, बलिया और गाजीपुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच की गई। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बलिया से छपरा के बीच पेंट्री कार में अनधिकृत पानी की बोतलें पाए जाने के साथ छह बिना टिकट यात्री पकड़े गए। सभी यात्रियों से जुर्माना वसूल कर कुल 4910 रुपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेनों व स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग के खिलाफ सख्त अभियान, 4910 रुपये जुर्माना व भारी मात्रा में पानी जब्त साथ ही 70 बोतल अनधिकृत "दिव्य जल" ब्रांड की बो...