गाजीपुर, फरवरी 12 -- गाजीपुर। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 05011 गाजीपुर सिटी-बिलासपुर होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 फरवरी को गाजीपुर सिटी से रात 08:35 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन औंड़िहार, केराकत, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, अनूपपुर होते हुए अगले दिन 04 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस विशेष गाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के दो, सामान्य द्वितीय श्रेणी के दो और शयनयान श्रेणी के 14 कोच शामिल होंगे। होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.