बांदा, जून 5 -- बांदा,। पैलानी तहसील के ग्राम गाजीपुर में संचालित मौरंग खदान में सीमा क्षेत्र से बाहर खनन करते पाए जाने पर शुक्रवार को एसडीएम व खनिज निरीक्षक की जांच के बाद इसे बंद करा दिया गया है। इस पर अब विभाग भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने की तैयारी में है। इससे पहले दो जून को ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उनके खेतों से बिना सहमति से ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं। जबकि, इसको लेकर उनसे सहमति भी नहीं ली गई है। विरोध करने पर संचालक डरा धमका रहे हैं। जिसको लेकर कार्रवाई की मांग की है। गाजीपुर के रामदास सिंह, संदीप सिंह, लक्ष्मी सिंह, शकुंतला सिंह, शिवमंगल सिंह, मुन्नीलाल सिंह, सूरजभान सिंह, कालका सिंह, पप्पू सिंह, छंगा सिंह, शंकर सिंह, बिजराम सिंह, मुन्ना सिंह, प्रदीप सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, रघुवर सिंह, जगदीश सिंह, रज्जन सिंह, कृष्णपाल सिंह,...