गाजीपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के घर से लाखों की चोरी
बलिया, अप्रैल 11 -- बलिया। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के घर का ताला तोड़कर चोरों लाखों रुपये मूल्य के जेवर और अन्य कीमती सामान समेट ले गये। प्रोफेसर के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर नगरा पुलिस तहकीकात कर रही है। मूल रुप से लहसनी निवासी जितेंद्र कुमार का नगरा बाजार में मकान है। उनके पिता बलिराम प्रसाद पत्नी के साथ अपने बेटे के यहां इलाज कराने चले गये। वहां से वह वापस लौटे तो गेट का ताला तोड़कर चोर घर में मौजूद सोने-चांदी के गहने तथा अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गये थे। बलिराम ने पुलिस को बताया है कि गाजीपुर में बेटे के यहां हम लोग रुक गये तथा इसकी जानकारी फोन से घर में काम करने वाली दाई को दी थी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.