बांदा, जून 2 -- बांदा। पैलानी तहसील के ग्राम गाजीपुर में मौरंग खदान पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके खेतों से बिना सहमति से ओवरलोड ट्रक निकाले जा रहे हैं। जबकि, इसको लेकर उनसे सहमति भी नहीं ली गई है। विरोध करने पर संचालक डरा धमका रहे हैं। जिसको लेकर कार्रवाई की मांग की है।

विरोध प्रदर्शन की जांच वहीं ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर शाम को खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की है। इससे पहले भी इस खदान के ओवरलोड गाड़ियों के निकलने को लेकर विरोध जताया था। जिसके बाद छापेमारी में बड़ी संख्या में बिना प्रपत्र ओवरलोड ट्रक पकड़े गए थे। समाजसेवी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले का कहना है कि किसान अपनी बात किससे कहें। शासन प्रशासन की मदद से अवैध खनन जारी है। इसको तत्काल बंद होना चाहिए। ओवरलोड दौड़ने...