गाजीपुर में अवैध खनन पर छापा, मिट्टी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
औरैया, मई 23 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात छापेमारी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अवैध खनन में लगे अन्य वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल चौकी इंचार्ज को देर रात गाजीपुर गांव के पास नहर किनारे अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही खान अधिकारी वशिष्ठ यादव से संपर्क किया गया, जिसके बाद पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर चला डंडा, 16 ट्रैक्टर सीज छापेमारी के दौरान एक महिंद्रा ट्रैक्टर मय ट्रॉली पकड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से खनन की गई मिट्टी लदी हुई थी। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.