फतेहपुर, फरवरी 7 -- गाजीपुर। गाजीपुर थाना इन दिनों किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में अखाड़ा बन गया है। हर दूसरे दिन कस्बे में हो रहे बवाल से जहां से कस्बा वासी परेशान हैं। वहीं पुलिस भी निर्णय नहीं ले पा रही है कि आखिर वह करे तो करे क्या बोले तो बोले तो बोले क्या। किन्नरों के आगे पुलिस भी मूक दर्शक बनी तमाशा देखने को मजबूर है। कस्बे के लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बवाल हिंसक रुप ले सकता है। गाजीपुर कस्बे में किन्नरों के दो गुटों के बीच मृतक किन्नर गुरु नूरी की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, आए दिन अलग-अलग गुट कस्बे में पहुंचकर खुद को नूरी का शिष्य और वारिस बताकर हंगामा करते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को थाने पहुंची श्रेया किन्नर ने बताय...