वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गाजीपुर के होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र स्व. विनीत राय की निर्मम हत्या की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गहरा दुःख जताया। बुधवार को उन्होंने चंद्रिका नगर (सिगरा) स्थित विनीत राय की ससुराल पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की। स्व. विनीत राय की पत्नी अदिति राय, उनके बाबा वरिष्ठ अधिवक्ता बीएन राय और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव संघर्ष का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि युवा साथी स्व. विनीत राय की हत्या अत्यंत दुखद है। यह उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की भयावह तस्वीर है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े हत्या, लूट, अपहरण और महिलाओं के विरुद्ध अपराध आम हो गई है। यह भी पढ़ें- गाजीपुर : विनीत हत्याकांड का आरोपी एक लाख का इनामी मुठ...