गाजीपुर के गोदाम में गोली मारकर ठेकेदार की हत्या
फरीदाबाद, मई 22 -- फरीदाबाद, अशोक जैन फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र स्थित गाजीपुर इलाके में एक राख पैकिंग गोदाम में सो रहे ठेकेदार की गुरुवार रात अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय योगेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के गांव भटसरा जिला पूर्णिया का रहने वाला था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार योगेश कुमार गोदाम में ठेकेदारी का काम करता था। वह कंपनी में।मजदूर देता है। पुलिस जांच में सामने आया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह बिहार से कुछ मजदूरों को लेकर गोदाम पहुंचा था। सभी मजदूरों ने एक साथ खाना खाया और रात करीब एक बजे अलग-अलग स्थानों पर सो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.