गाजीपुर की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सोनभद्र, अप्रैल 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरटीएस क्लब चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर की बेटी निशा विश्वकर्मा के परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और गुंडे-माफियाओं का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाजीपुर में निशा विश्वकर्मा हत्या प्रकरण को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिससे सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी पढ़ें- गाजीपुर की बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.