वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी/गाजीपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभु कुमार के निर्देश पर जंगीगंज डिविजन के मेहरोर उपकेंद्र के जेई धर्मेंद्र पाल को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया। अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार और एसडीओ मनोज वर्मा को चार्जशीट दी गई है। यह कार्रवाई नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आदेश पर की गई। वाराणसी जोन द्वितीय के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि जेई का सस्पेंशन कर दिया गया। उनकी जगह शीघ्र दूसरे जेई की तैनाती की जाएगी। जानकारी के अनुसार ऊर्जा मंत्री बुधवार को बलिया जा रहे थे। इस बीच उन्होंने महड़ौर मार्ग पर अपना काफिला रुकवा लिया और एक गांव में पहुंचकर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण करने लगे। उन्हें कई जगहों पर खतरनाक तरीके से बिजली के तार लटके मिले। इस पर उन्होंने बिजली अधिकारियों को फटकार लगाई। नाराज मंत्री...