शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कटरिया निवासी नीशू विश्वकर्मा की कथित बलात्कार के बाद हत्या के विरोध में शुक्रवार को विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के तत्वावधान में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को ज्ञापन देकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा तथा 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान का पुत्र आशुतोष सिंह घटना का मास्टरमाइंड है, जो पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है और समाज के लोगों के मिलने पर आपत्ति करता है। यह भी पढ़ें- 'निशा के परिवार को दें 50 लाख आर्थिक मदद, हत्यारों को फांसी' यह भी कहा गया कि भारी जनदबाव के बाद चार दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया...