गाज़ियाबाद, अगस्त 25 -- - गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बने पैड वेटिंग रूम में यात्रियों को फूड कोर्ट की सुविधा मिलेगी - कॉमन वेटिंग रूम पहले से ही पूरी तरीके से वातानुकूलित था, फूड कोर्ट और आधुनिक शौचालय होने से यात्रियों को होगी सहूलियत

गाजियाबाद स्टेशन की सुविधाएं गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को यहां बने वेटिंग रूम में अब बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित कॉमन वेटिंग रूम में अब यात्रियों को आराम के साथ खानपान की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस वातानुकूलित वेटिंग रूम में फूड कोर्ट होने से यात्रियों को खाने के लिए प्लेटफार्म पर जाना नहीं पड़ेगा। वहीं यहां यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय भी बनाया गया है।

यात्रियों के प्रति विशेष ध्यान गाजियाबाद स्टे...