गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- - कई दिन पहले प्लेटफार्म नंबर एक और दो आग लगने से एस्केलेटर खराब हो गया था - एस्केलेटर सही नहीं होने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने जाने में सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा, बुजुर्ग यात्रियों को ज्यादा दिक्कतगाजियाबाद, संवाददाता। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर लगे एस्केलेटर कई दिनों से खराब हैं, जिसके कारण यात्रियों को प्लेटफार्म पर आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। खासतौर पर बुजुर्ग यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।गाजियाबाद स्टेशन की गिनती दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रेलवे स्टेशन में होती है। यहां रोजाना 200 ट्रेन रुकती हैं। पिछले कुछ समय पहले प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर एस्केलेटर के पास स्थित बिजली चैंबर में आग लग गई ...