गाजियाबाद, अप्रैल 19 -- गाजियाबाद से सीतापुर के बीच रेल का चार लेन का ट्रैक बिछने से गाजियाबाद के करीब दो लाख यात्रियों को लाभ मिलेगा। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना को मंजूरी दे दी है। इसके पूरा होने के बाद न केवल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मालगाड़ियों का भी संचालन अधिक व्यवस्थित हो सकेगा। गाजियाबाद स्टेशन से रोजाना 400 ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें से करीब 200 ट्रेनें यहां ठहरकर रवाना होती हैं। वर्तमान में गाजियाबाद से सीतापुर तक करीब 403 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर दो लाइन बिछी हुई हैं। इस पर यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ियों का भी संचालन होता है। कई बार इस रेल खंड पर दबाव इतना बढ़ जाता है कि यात्री ट्रेनों को स्टेशन के बाहर रोककर एक-एक कर आगे की ओर रवाना किया जाता है। अब गाजियाबा...