हापुड़, अप्रैल 27 -- 22 से 26 अप्रैल को गाजियाबाद में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ की चार छात्राओं ने भाग लेकर मैडल झटके।प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता चैंपियन ऑफ चैंपियन एनआर में छात्रा सौम्या त्याागी कक्षा 11 ने प्रथम स्थान ट्रॉफी, स्वर्ण पदक एवं नगद पुरस्कार 5100 रुपये जीते। छात्रा आयुषी सिंह कक्षा 11 ने द्वितीय स्थान ट्रॉफी, स्वर्ण पदक और नगद पुरस्कार 3100, अर्पिता सिंह ने चतुर्थ स्थान ट्रॉफी, स्वर्ण पदक एवं ईिशका वर्मा ने पंचम स्थान ट्रॉफी और सिल्वर मैडल जीता। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...