नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- गाजियाबाद के राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित एक कॉलेज फेस्ट के दौरान पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ एक शॉकिंग इंसिडेंट हुआ। शो के बीच में एक स्टूडेंट अचानक सिक्योरिटी घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया, जिससे सुनंदा और वहां बाकी लोग बुरी तरह डर गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुनंदा तुरंत स्टेज छोड़कर चली गईं, जबकि सिक्योरिटी टीम ने छात्र को फौरन वहां से बाहर निकाला। अब सुनंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस पूरी पूरी घटना पर अपना ओपिनियन दिया है। यह भी पढ़ें- राकेश बेदी ने खुद से धुरंधर 2 में जोड़ा था ये डायलॉग, सेट पर हंसने लगे थे लोगसुनंदा ने कही स्टूडेंट को माफ करने की अपील इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में सुनंदा ने माना कि वह उस वक्त इस तरह की स्थिति के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी...