मेरठ, अप्रैल 17 -- उत्तर रेलवे ने पाबली खास और मेरठ कैंट रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरे सिग्नल लगाए स्थापित कर दिए हैं। इस व्यवस्था से गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर चलने वाली रेलगाड़ियों की गति 110 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़कर अब 130 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है। पहले के मुकाबले ट्रेनों की गति 20 किलोमीटर बढ़ने से यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि गत 15 अप्रैल को रेलगाड़ी संख्या 12903 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस ने शाम 5 बजकर 36 मिनट पर इस उन्नत खंड को सुरक्षित रूप से पार किया, जो नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग प्रणालियों के सफल एकीकरण का प्रमाण है। यह भी पढ़ें- UP के रेल यात्रियों को खुशखबरी! गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर हाईटेक हुआ ट्रैक, फुल स्पीड में चलेंगी ट्रेनें उ...