गाजियाबाद में NH-9 पर कंटेंनर की टक्कर में बाइक सवार नाबालिग बहनों की मौत, फुफेरा भाई घायल
गाजियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। कंटेनर की भीषण टक्कर से हापुड़ की दो नाबालिग सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे में उनका फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस के मुताबिक हापुड़ के मुरादपुर गांव की रहने वाली अंशिका की उम्र 17 साल है, परी की उम्र 14 साल है। दोनों बीती देर रात अपने फुहेरे भाई अजय के साथ बाइक पर सवार होकर हापुड़ से दिल्ली जा रही थीं, तभी ये हादसा हुआ। देर रात वेव सिटी के पास नेशनल हाईवे-9 पर नाबालिग बहनों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में दोनों को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अंशिका और परी नाम की दोनों ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.