गाजियाबाद में GDA का बुलडोजर ऐक्शन, 6500 वर्ग गज जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
गाजियाबाद, जुलाई 30 -- गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को महरौली गांव में साढ़े छह हजार वर्ग गज जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कॉलोनाइजर ने विरोध किया तो पुलिस ने उसे खदेड़ दिया। वहीं, अवंतिका कॉलोनी में नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर उसे सील कर दिया गया। जीडीए जोन चार की प्रवर्तन टीम बुधवार को महरौली गांव पहुंची। जहां गांव में सुशीला त्यागी, दीपक त्यागी द्वारा करीब 6,600 वर्ग गज जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने के लिए मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। कच्ची सड़क को एनएच-9 से जोड़ते हुए सीवर डालने की तैयारी की जा रही थी। प्राधिकरण से बिना स्वीकृति प्राप्त किए निर्माण करने पर इन्हें 20 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी निर्माणकर्ता ने नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.