गाजियाबाद, जुलाई 11 -- गाजियाबाद में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज नगर एक्सटेंशन में बन रहे एक मॉल में शुक्रवार देर रात 7 साल की बच्ची का शव मिला। बच्ची के परिवार का आरोप है कि उसे घर के पास से अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के करीब एक बजे मॉल में एक लड़की का शव मिला। वह एक कंस्ट्रक्शन वर्कर की बेटी थी। मूलरूप से बिहार का रहने वाला यह परिवार पिछले कुछ सालों से कंस्ट्रक्शन साइट के पास ही रह रहा था। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ढाई साल की बच्ची को अगवा कर रेप किया, 3 बेटियों का बाप है आरोपीशाम को लापता हो गई थी मृतक लड़की के पिता ने एचटी को बताया कि लड़की शुक्रवार शाम करीब 7-8 बजे लापता हो गई थी। पिता ने ...