गाजियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद में रेलवे के आउटर क्षेत्र के संवदेनशील स्थानों पर सोलर पैनल कैमरे लगाए जाएंगे। जीआरपी ने इन क्षेत्रों में सुरक्षा को और अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से 5 स्थानों पर कैमरे लगाने का प्रस्ताव भेजा है। कैमरे लगने से यहां होनी वाली हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि आउटर क्षेत्र में पांच स्थानों पर पांच सोलर पैनल कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया है। कैमरे लगने से आउटर क्षेत्र में चोरी, झपटमारी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। कई बार ट्रेनों के आउटर पर रुकने के दौरान यात्रियों की आवाजाही होती है और कुछ असामाजिक तत्व इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में कैमरों की मदद से इ...