गाजियाबाद, मार्च 4 -- गाजियाबाद शहर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद नगर निगम शहर के 200 पार्क नए सिरे से विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। चारदीवारी की मरम्मत से लेकर पार्कों में घास और पौधे लगाए जाएंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी। शहरी क्षेत्र में निगम के 1260 छोटे और बड़े पार्क हैं। इनमें से करीब 200 पार्क बदहाल स्थिति में हैं। पार्कों की मरम्मत के लिए पार्षद और स्थानीय लोग उद्यान विभाग से मांग कर रहे हैं। विभिन्न वार्डों में करीब 200 ऐसे पार्क हैं जिनकी मरम्मत की जरूरत है। उद्यान विभाग ने पिछले दिनों पार्षदों से प्रस्ताव मांगे थे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रभारी एनके चौधरी ने पार्कों में कार्य करने की मंजूरी दे दी है। कुछ पार्कों में को...