संजीव वर्मा, जून 16 -- Ghaziabad Madrasa Demolition: गाजियाबाद के कुशलिया गांव में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बने एक मदरसे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटाया गया। प्रशासन का कहना है कि मदरसा सरकारी रास्ते की जमीन पर बनाया गया था और करीब 20 साल से वहां संचालित हो रहा था।सरकारी जमीन पर बना दिया मदरसा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के अनुसार, जिस जमीन पर मदरसा बना था वह राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है। अधिकारियों का दावा है कि इस जमीन पर बिना किसी वैध अनुमति के 'फ़ैज़-ए-आम मदरसा मिस्बाह उल उलूम' नाम से निर्माण कराया गया था।कब्जा करने वाले की हो चुकी मौत प्रशासन के मुताबिक, यह मामला शिकायत मिलने के बाद सामने आया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। जा...