पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत। गाजियाबाद में हुए हत्याकांड के मामले में हत्यारोपियों की तलाश में गाजियाबाद पुलिस ने शहर के दो मोहल्लों में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने दो घरों की तलाशी भी ली, हालांकि आरोपी पुलिस को नहीं मिल सके। गाजियाबाद पुलिस के आने से मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। यह भी पढ़ें- लाठी डंडों से पीटकर युवक की निर्मम हत्या, तीन लोग घायलघटनाक्रम गाजियाबाद में बकरीद के दिन एक युवक की दूसरे समुदाय के युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गाजियाबाद में तनाव बना हुआ है। शनिवार को गाजियाबाद पुलिस की दो टीमें पीलीभीत पहुंची। टीमों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुजकसावान और मोहल्ला खुशीमल में छापा मारा। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में हुए घटनाक्रम में शामिल आरो...