गाजियाबाद, अक्टूबर 17 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर जमीन विवाद को लेकर हिंदू रक्षा दल के एक कार्यकर्ता की शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर रिवॉल्वर बरामद की है। आरोपी को भी गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जीटी रोड पर एमएमएक्स मॉल के सामने साहिबाबाद थाने के पास एक पुराने बैंक्वेट हॉल में प्लॉटिंग की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पास में ही रहने वाली नोमिता शर्मा का यहां बड़ा प्लॉट है, जिसका एक हिस्सा करीब ढाई साल पहले हिंदू रक्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने खरीदा था। उन्होंने अपनी पत्नी पूनम के नाम बैनामा कराया था। पिंकी चौधरी के प्लॉट की देखरेख के लिए दिल्ली के गोकुलपुरी की संजय कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय आय...