गाजियाबाद, अप्रैल 19 -- गाजियाबाद जिले के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। गाजियाबाद में हिंडन नदी पर तीन जगह नए पुल बनाने की शासन ने मंजूरी दे दी है। ये तीनों पुल मोदीनगर, लोनी और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। सेतु निगम इन पुलों का निर्माण कराएगा। इनके बनने से गाजियाबाद के अलावा बागपत जिले के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। गाजियाबाद में हिंडन 37 किलोमीटर से अधिक लंबी है। यह नदी सहारनपुर से निकलकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा तक लगभग 350-400 किलोमीटर लंबी है। नोएडा में नदी यमुना में मिल रही है। यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों को खुशखबरी! इस रूट पर हाईटेक हुआ ट्रैक, फुल स्पीड में चलेंगी ट्रेनइन जगहों पर पुल बनाने के भेजे गए थे प्रस्ताव गाजियाबाद में सेतु निगम ने हिंडन पर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के मतौर गांव, मुरा...