गाजियाबाद, अगस्त 24 -- गाजियाबाद के वेव सिटी थानाक्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने शुक्रवार रात गोली मारने की धमकी देकर मेरठ निवासी उद्यमी के बेटे 24.85 लाख रुपए लूट लिए। हाईवे पर हुई घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि हवाला के तीन करोड़ रुपये लूटने के लिए हत्या में दस साल की सजा काट चुके पड़ोसी ने घटना की साजिश रची थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर दो गाड़ियां भी कब्जे में ले ली हैं। मेरठ के लोहिया नगर निवासी नईमुद्दीन ढिकौली में एक्सप्रेसवे के पास कचरा प्रोसेसिंग फैक्टरी चलाते हैं। शुक्रवार रात उनका बेटा गिलमान चचेरे भाई समद और साथी सलीम के साथ कार से दिल्ली जा रहा था। गिलमान के पास 24.85 लाख रुपए थे, जो उसे दिल्ली के जाफराबाद निवासी अपने पार्टनर गयूर को देने थे। गिलमान के मुताबि...