गाजियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद जिले में सड़कों के जाल के बाद अब हवाई संपर्क को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) लोनी और भोजपुर ब्लॉक में हेलीपैड बनाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों हेलीपैड की लागत करीब 51 लाख रुपये है।जिले में अब तक कोई स्थायी हेलीपैड नहीं जिले में अब तक कोई स्थायी हेलीपैड नहीं है। एयर कनेक्टिविटी के नाम पर सिर्फ हिंडन एयरफोर्स स्टेशन और हिंडन एयरपोर्ट है। संवेदनशीलता को देखते हुए इनका उपयोग भी सिर्फ वीआईपी मूवमेंट में ही किया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पुलिस लाइन व दूसरे स्थानों पर अस्थायी हेलीपैड बनाए जाते हैं। निजी स्थान पर हेलीपैड बनाने के लिए अलग से अनुमति लेनी होती है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिडवारी रेस्ट एरिया में एयर एंबुलेंस की सुविधा देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.