गाजियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद में सड़क हादसों में कमी लाने और ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोलचक्कर से सिटी फॉरेस्ट तक मेन रोड पर ऐसे 15 स्थानों को चिन्हित किया, जहां लोगों द्वारा डिवाइडर तोड़कर अवैध एवं अस्थायी कट बना लिए गए थे। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन सभी कटों को आरसीसी जर्सी बैरियर लगाकर बंद करा दिया। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि अवैध कटों के कारण लगातार सड़क हादसों का खतरा बना हुआ था। वाहन चालक अचानक गलत दिशा में मुड़ जाते थे या रॉन्ग साइड से सड़क पार करने लगते थे, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच टक्कर की आशंका बढ़ रही थी। कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन रही थी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कब से बंद हो जाएगा पिंक टिकट, मुफ्त यात्रा के...