हिन्दुस्तान, मार्च 1 -- गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के स्कूल में शिक्षिका की छड़ी लगने से छात्र की आंख लहूलुहान हो गई। छात्र के पिता ने वेव सिटी थाने में अध्यापिका, प्रधानाचार्य, स्कूल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महरौली गांव में रहने वाले प्रवीण ने बताया कि उनका 14 साल का बेटा वंश गांव के ही स्कूल की कक्षा नौ में पढ़ता है। 20 दिसंबर 2025 को वह स्कूल में पढ़ाई करने गया था। आरोप है कि करीब 11.30 बजे उसका पेन नीचे गिर गया तो वह उठाने के लिए झुका। उसी समय शिक्षिका ने दंड देने के लिए उसे छड़ी मारी, जो छात्र की दायीं आंख में लग गई और खून बहने लगा। आरोप है कि छड़ी का एक कोना घुसने से दाहिनी आंख की रोशनी चली गई।गांव के डॉक्टर को दिखाकर घर छोड़ दिया आरोप है कि स्कूल के प्रिंसपल ने गांव के ही एक डॉक्टर क...