पटना, मई 27 -- Iraj Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन की पार्टी बेहद ही खास होने वाली है। पूरा लालू परिवार गाजियाबाद में मौजूद है और गाजियाबाद में ही इराज के जन्मदिन की तैयारियां की गई हैं। इराज लालू यादव का जन्मदिन रागिनी यादव के ससुराल गाजियाबाद के रागिनी विला में मनाया जा रहा है। रागिनी यादव इराज की बुआ हैं। यूं तो लालू यादव के पोते की बर्थडे पार्टी में बहुत कुछ खास है लेकिन सेलिब्रेशन से पहले इस बर्थडे में मेहमानों को दिए गए आमंत्रण कार्ड की भी काफी चर्चा हो रही है। इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन के मौके पर जंगल सफारी की थीम पर कार्ड छपवाए गए हैं। इस कार्ड पर ही बता दिया गया है कि बर्थडे की शाम मनोरंजन, हंसी-खुशी और बेशुमार यादों से भरी-पू...