गाजियाबाद में यहां बनेगा 7 KM लंबा जॉगिंग ट्रैक, 10 करोड़ की आएगी लागत; सेहत संग शहर को भी फायदा
गाजियाबाद, जुलाई 16 -- गाजियाबाद में ट्रांस हिंडन के लोगों को जल्द हरियाली के बीच मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। गाजियाबाद नगर निगम इंदिरापुरम और वसुंधरा के बीच स्थित ग्रीन वैली को विकसित करने की योजना तैयार कर रहा है। परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे लगभग साढ़े 7 किलोमीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके साथ ही बेंच, एलईडी लाइट, कूड़ेदान और पौधरोपण कर ग्रीन वैली को आधुनिक सुविधाओं से लैस हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्रीन वैली ट्रांस हिंडन क्षेत्र की सबसे बड़ी हरित पट्टियों में शामिल है, जहां प्रतिदिन लोग सुबह और शाम टहलने, दौड़ने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। देखरेख के अभाव में वैली की स्थिति खराब हो चुकी है। जगह-जगह बेंच टूट चुकी हैं और पहले से बने एक मीटर चौड़े ट्रैक की इंटरलॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.