नई दिल्ली, फरवरी 25 -- गाजियाबाद के मसूरी थाने में दर्ज रंगदारी और अपहरण मामले में फरार चल रहे अनिल दुजाना और बलराम ठाकुर गैंग के शूटर अब्बास उर्फ बाबू को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच और मसूरी थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, चार कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई है। एसीपी क्राइम अमित सक्सेना ने बताया कि 9 जुलाई 2025 को मसूरी क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद 13 जुलाई 2025 को ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर उसे बंधक बनाते हुए अवैध रूप से फिरौती वसूली गई। इस संबंध में मसूरी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार वांछित अभियुक्तों की...