लोनी, जुलाई 5 -- गाजियाबाद जिले के लोनी में सड़क किनारे बनी करीब डेढ़‌ दशक पुरानी अवैध मजार को शनिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होने से पहले ही प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया था। एक घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई के बाद जमीन कब्जामुक्त कराई गई।अवैध रूप से निर्माण किया गया था लोनी-रोड पर इंदिरा मार्केट के पास करीब डेढ़ दशक पहले लोक निर्माण विभाग की 50 वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से मजार का निर्माण किया गया था। इससे यातायात बाधित होता था। उपजिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अभिलेखों की जांच के बाद संबंधित निर्माण सरकारी संपत्ति में पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को मजार को दो बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवार...