गाजियाबाद में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, शव पहुंचते ही सड़क जाम कर प्रदर्शन
गोरखपुर, जून 2 -- बांसगांव/भटवली (गोरखपुर), हिटी। गाजियाबाद में मजदूरी करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज लोगों ने बांसगांव-खजनी मुख्य मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों ने मौत की निष्पक्ष जांच और आर्थिक सहायता की मांग की। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। बांसगांव थाना क्षेत्र के महसीन गांव निवासी अनिल निषाद (30) गाजियाबाद में मजदूरी करने गए थे। सोमवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अनिल की शादी करीब दस वर्ष पूर्व सविता देवी से हुई थी। परिवार में दो बेटियां आस्था (8) और रिद्धि (6) हैं। मृतक के भाई अरविंद निषाद ने आरोप लगाया कि गांव के ही बैदौली बाबू निवासी गुच्चे सिंह अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.